अजमेर

अजमेर घूमने का बना रहे प्लान तो इन 5 जगह पर जाना नहीं भूलें


Akshita Deora

29 November 2024

अढ़ाई दिन का झोपड़ा - यह भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों और अजमेर के सबसे पुराने स्मारकों में से एक है। हर साल यहां कई टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं।

पुष्कर - राजस्थान के विख्यात तीर्थ स्थानों में से एक स्थल पुष्कर को जरूर घूमना चाहिए। यह अजमेर से 14 किलोमीटर की दूरी पर है।

आनासागर झील - यह झील अजमेर की सबसे अट्रैक्टिव टूरिस्ट प्लेस है। यहां मुगल वास्तुकला का नमूना देखने को मिलता है।

तारागढ़ फोर्ट - यह किला अरावली पर्वत पर बना है और इसे अजमेर का पहरेदार भी कहा जाता है।

अजमेर दरगाह - भारत की सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक ये दरगाह सूफ़ी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को समर्पित है। यहां दुनिया भर से हर धर्म के लोग आते हैं।