धर्म/ज्योतिष

Planet Transition: नवंबर में 4 ग्रह चलेंगे ऐसी चाल, वृश्चिक राशि वाले रेडी कर लें वीजा पासपोर्ट, मिलेगा विदेश का मौका


Pravin Pandey

5 November 2024

नवंबर का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने से कर्मफलदाता शनिदेव 15 नवंबर की शाम 7 बजे के बाद कुंभ राशि में मार्गी होंगे, यानी सीधी चाल चलना शुरू करेंगे। वहीं 7 नवंबर को शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे।

इसके बाद 16 नवंबर को सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में भ्रमण शुरू करेंगे, जबकि बुध 26 नवंबर की रात को वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएंगे और 16 दिसंबर तक इसी अवस्था में गति करेंगे। इसका 5 राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए नवंबर धन और कारोबार के मामलों में शानदार रहेगा। इस महीने में बिजनेस में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा, जिसका लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्‍की होगी। आप लक्ष्‍य आसानी से पा जाएंगे। समस्याएं दूर होंगी, सेहत अच्छा होगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि: नवंबर ग्रह गोचर के प्रभाव से कर्क राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी। कपड़ा कारोबारियों को शादी सीजन में कमाई के अच्‍छे मौके मिलेंगे। कर्क राशि के वे लोग जो नौकरी में तरक्‍की का इंतजार कर रहे थे, उनको अवसर मिलेगा। लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे। परिवार के लोगों के साथ मौज मस्‍ती में बीतेगा। दोस्‍तों के सहयोग से आपको कारोबार में बड़ी डील मिल सकती है।

तुला राशि: नवंबर का महीना तुला राशि के लोगों के लिए शुभफल देने वाला है। तुला राशि के स्टूडेंट्स को साल 2024 के 11वें महीने में प्रतियोगी परीक्षा में अच्‍छा अंक मिल सकता है। तुला राशि के लोगों के लिए इंटरव्‍यू में सफलता का मौका मिलेगा। जो लोग पार्टनर तलाश रहे हैं, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। करियर में भी कई अच्छे अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि: नवंबर में ग्रह गोचर का सबसे अधिक प्रभाव वृश्चिक राशि के लोगों पर दिखेगा। आपकी राशि वृश्चिक है और आप कारोबारी हैं तो आपको अच्‍छे मौके मिलेंगे। इस महीने आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इस महीने भाग्‍य का साथ मिल सकता है। जो लोग काफी समय से विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं उनके योजना सफल हो सकती है। आपको कारोबार को भी नई ऊंचाई मिल सकती है।

कुंभ राशि: नया महीना कुंभ राशि वालों के लिए भी बेहद शुभ है। विशेष रूप से शनि मार्गी होना कुंभ राशि वालों के लिए भाग्यशाली है। इसके कारण नवंबर से कुंभ राशि वालों का गोल्‍डन टाइम शुरू हो जाएगा। इस महीने करियर को लेकर निर्णायक फैसला ले सकते हैं। नवंबर में तरक्‍की के अच्छे योग हैं। आप जो भी नया करने के बारे में सोच रहे हैं, आगे यह लाभकारी होगा। नया बिजनेस सफलता दिलाएगा।