आज मकर संक्रांति है, शाम तक लोग दान पुण्य का काम करेंगे। मगर ज्योतिषियों की मानें तो यह राशि के अनुसार हो तो इसका लाभ बढ़ जाता है।
प्रयागराज के ज्योतिषी आशुतोष वार्ष्णेय से आइये जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को क्या दान करना चाहिए ..
मेष राशि : मेष राशि वाले संक्रांति दान में लाल मसूर की दाल, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर, तांबा, मूंगा, लाल वस्त्र आदि दान के लिए सम्मिलित करें तो उनको विशेष लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले संक्रांति दान में सफेद वस्त्र, कपूर, खुशबूदार अगरबत्ती, धूप, इत्र, दही, चावल, चीनी, दूध, चांदी, आदि दान के लिए सम्मिलित करें तो उनको विशेष लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले संक्रांति दान में हरी सब्जी, हरा फल, हरा वस्त्र, कांसे का बर्तन, पन्ना या उसका उपरत्न ऑनेक्स, हरी दाल, आदि दान के लिए सम्मिलित करें तो विशेष शुभ फल प्राप्त होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि वाले संक्रांति दान में दूध, दही, चावल, सफेद वस्त्र, चीनी, चांदी, मोती, शंख, कपूर, बड़ा बताशा आदि का दान अवश्य करें।
सिंह राशि: सिंह राशि वाले मकर संक्रांति के दिन गेंहू, गुड़, लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चन्दन, माणिक्य, शहद, केसर, सोना, ताँबा, शुद्ध घी, कुमकुम आदि दक्षिणा सहित दान करें।
कन्या राशि: कन्या राशि वाले संक्रांति दान में हरी सब्जी, हरा फल, हरा वस्त्र, कांसे का बर्तन, पन्ना या उसका उपरत्न ऑनेक्स, हरी दाल, आदि दान के लिए सम्मिलित करें तो विशेष शुभ फल प्राप्त होगा।
तुला राशि: तुला राशि वाले संक्रांति दान में सफेद वस्त्र, कपूर, खुशबूदार अगरबत्ती, धूप, इत्र, दही, चावल, चीनी, दूध, चांदी, आदि दान के लिए सम्मिलित करें तो उनको विशेष लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वाले संक्रांति दान में लाल मसूर की दाल, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर, तांबा, मूंगा, लाल वस्त्र आदि दान के लिए सम्मिलित करें तो उनको विशेष लाभ प्राप्त होगा।
धनु: धनु राशि वाले संक्रांति के दान में पीला वस्त्र, हल्दी, पीला अनाज, केला, चने की दाल, पुखराज या उसका उपरत्न सुनहला अथवा पीला हकीक, देशी घी, सोना, केसर, धार्मिक पुस्तक, पीला फूल, शहद आदि दान में सम्मिलित अवश्य करें।
मकर राशि: मकर राशि वाले संक्रांति के दान में काले तिल, काला वस्त्र, लोहा, काली उड़द दाल, काले फूल, सुरमा (काजल), चमड़े की चप्पल आदि दान करें।
इसके अलावा मकर राशि वाले कोयला, काला मिर्च, नीलम अथवा उसका उपरत्न जमुनिया, काले चने, काली सरसों, तेल आदि का भी दान कर सकते हैं।
कुंभ राशिः कुंभ राशि वाले संक्रांति के दान में काले तिल, काला वस्त्र, लोहा, काली उड़द दाल, काले फूल, सुरमा (काजल), चमड़े की चप्पल, कोयला को दान में शामिल करें।
कुंभ राशि वाले काली मिर्च, नीलम अथवा उसका उपरत्न जमुनिया, काले चने, काली सरसों, तेल आदि का भी दान कर सकते हैं।
मीन: मीन राशि वाले संक्रांति के दान में पीला वस्त्र, हल्दी, पीला अनाज, केला, चने की दाल, पुखराज या उसका उपरत्न सुनहला अथवा पीला हकीक को दान में शामिल करें।
मीन राशि वाले इसके अलावा देशी घी, सोना, केसर, धार्मिक पुस्तक, पीला फूल, शहद आदि दान में सम्मिलित कर सकते हैं।