ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफलदाता और दंडाधिकारी माना जाता है। मान्यता है कि शनि की चाल का लोगों के जीवन पर गंभीर असर पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति के कर्म के अनुसार अधिक सकारात्मक लाभ भी उठाया जा सकता है।
ऐसे में जब शनि वक्र गति की जगह सीधी चाल चलना शुरू करेंगे यानी शनि मार्गी होंगे तो कुछ राशियों को शुभ फल मिलेंगे वहीं कुछ का टेस्ट भी होगा। बहरहाल यहां जानते हैं शनि मार्गी कब होंगे ..
शनि मार्गी कब होंगे: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अभी कुंभ राशि में शनि वक्री चाल चल रहे हैं। 15 नवंबर को रात 07. 51 बजे शनि मार्गी हो जाएंगे यानी इस समय से शनि अपनी उल्टी चाल को बदल देंगे और सीधी चाल चलना शुरू कर देंगे। यहां जानते हैं शनि मार्गी होने से किन राशियों की लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकता है
कर्क राशि: शनि मार्गी होने से कर्क राशि वालों के जीवन में कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती हैं। आपके कामकाज की पहचान होगी, आपके सीनियर्स और बॉस तारीफ कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से तालमेल बैठाने और उनके साथ रिश्तों में संतुलन बनाने में मुश्किल आएगी। घर में तनावपूर्ण माहौल हो सकता है।
मकर राशि: शनि का मार्गी होना खर्चों में बढ़ोतरी करेगा। कुछ वित्तीय चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। हालांकि निवेश पोर्टफोलियो में सुधार होगा और आप मुनाफा भी कमा सकते हैं। कार्यस्थल पर सीनियर्स और बॉस के साथ अच्छी बातचीत और तालमेल रहेगा। पति-पत्नी के रिश्ते में थोड़ी नकारात्मकता आ सकती है।
मीन राशि: मार्गी शनि आध्यात्मिक विकास, आत्मचिंतन की राह तैयार करेगा। अज्ञात भय सता सकता है। हालांकि यह आपको मजबूत बनाएगा। कार्यक्षेत्र में चीजें धीमी रहेंगी और थोड़ा ठहराव भी महसूस हो सकता है। हालांकि मीन राशि वालों का इस समय ध्यान भी भटक सकता है। पार्टनर के साथ अधूरे मामलों को सुलझाने के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है।