ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips: बेसन में इन चीजों का मिश्रण, बन जाएगा आपकी त्वचा का दुश्मन


MEGHA ROY

20 November 2024

बेसन है त्वचा के लिए लाभकारी: चेहरे पर बेसन लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है। डेड स्किन भी निकलने में मदद करता है। यह कील-मुंहासे की समस्या को खत्म करता है और चेहरे से एकत्र ऑयल को भी निकालता है।

बेकिंग सोडा और बेसन: बेसन फेस पैक बनाते समय बेकिंग सोडा का प्रयोग आपके स्किन के pH बैलेंस को खराब कर सकता है।

बेसन और सिरका: बेसन में सिरका मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा बेजान होती है और रुखी हो जाती है।

बेसन और नींबू का मिश्रण: बेसन के फेस पैक में नींबू को कभी भी न मिलाएं। इससे चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है।

नुकसान जान लें: बेसन में भूलकर भी ये चीजें न मिलाएं वरना चेहरे को काफी नुकसान हो सकता है जैसे ड्राइनेस, स्किन डैमेज, स्किन एलर्जी और अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं।

बेसन का सही इस्तेमाल: बेसन का फेस पैक लगाने के लिए बेसन में आप दही, दूध, या मलाई डालकर लगाएं, इससे आपके चेहरे को फायदे होंगे।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।