ब्यूटी टिप्स

Lipstick Hacks: होंठों पर लिपस्टिक रहेगी बरकरार, अपनाएं ये 5 हैक्स


Nisha Bharti

23 December 2024

लिपस्टिक लड़कियों के डेली मेकअप का सबसे इम्पोर्टेन्ट हिस्सा होती है। लड़कियां खास मौकों पर लिपस्टिक लगाने से कभी चूकना नहीं चाहती हैं। क्योंकि बिना लिपस्टिक के बेहतरीन लुक पाना मुश्किल भी होती हैं।

होंठ को मॉइश्चराइज करें: होंठों पर लिपस्टिक यूज करने से पहले मॉइश्चराइजर या लिप बाम जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके होंठ हाइड्रेट रहेंगे और होंठ सूखेंगे नहीं।

होंठ को एक्सफोलिएट करें: अगर आप चाहते हैं कि आपके होंठ लिपस्टिक लगाने का बाद गुलाब की तरह सॉफ्ट रहे तो आप अपने होठों को अच्छी तरह एक्सफोलिएट से साफ करें। ऐसा करने से होंठ पर लिपस्टिक लंबे समय तक बरकरार रहती हैं।

लिप लाइनर: लिपस्टिक लगाने से पहले आप लिप लाइनर लगाना न भूलें। लिप लाइनर आपकी लिपस्टिक के शेप को फैलने से बचाता है और एक परफेक्ट शेप भी देता है।

सही लिपस्टिक का चुनाव करें: लिपस्टिक खरीदते समय आप ध्यान रखें कि लिपस्टिक मैट या लिक्विड हो। इस तरह की लिपस्टिक होंठों पर लंबे समय तक टिकी रहती है और आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करती हैं।

डबल कटिंग: अगर आप चाहती हैं, कि लिपस्टिक लंबे समय तक होंठ पर टिके तो लिपस्टिक की डबल कटिंग करें। पहले हल्की लिपस्टिक लगाकर उसे सेट होने दें, फिर कुछ देर बाद दूसरा कोट लगाएं।