ब्यूटी टिप्स

Palak Tiwari Beauty Secrets: शादियों में दिखना है खास तो जाने पलक तिवारी के ये हैं ब्यूटी सीक्रेट्स


MEGHA ROY

23 November 2024

स्किनकेयर रूटीन: पलक तिवारी अपने स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए एक नियमित स्किनकेयर रूटीन पे काफी जोर देती हैं, जैसे क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग जैसी अन्य चीजें। ये आपके स्किन की बेसिक क्लीनिंग स्टेप्स हैं जिन्हें रोजाना फॉलो करना चाहिए।

हाइड्रेट रहें: पानी पीने से हमारा शरीर हाइड्रेट और रेजिलियंट रहता है। दिन में करीब 8 ग्लास पानी पीने से ताजगी और यूथफुल लुक बनाए रखा जा सकता है। पलक तिवारी की तरह आप पोषक युक्त होम मेड डेट्स वाटर भी बना सकते हैं, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आपकी त्वचा की चमक भी बनाए रखेगा।

फेस मास्क: पलक अपने त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग रखने के लिए नेचुरल फेस मास्क का उपयोग करती हैं, ताकि खास मौके पर उनकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखे।

मिनिमल मेकअप: पलक बहुत हल्के और नेचुरल मेकअप अपनाती हैं, जो उनके बेहतरीन फेस फीचर्स को निखारता है और देखने में एलिगेंट लगता है।

नाइट केयर: पलक अपने नाइट केयर रूटीन पर काफी ध्यान देती हैं क्योंकि रात में त्वचा को रिलैक्स करने का मौका मिलता है। नाइट केयर रूटीन में क्लींजिंग, नाइट क्रीम, अंडर आई क्रीम, और लिप बाम शामिल हैं।

भरपूर नींद: अच्छी और गहरी नींद अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा है। भरपूर नींद से त्वचा ताजगी से भरी रहती है।

हेयर केयर: पलक अपने बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए नियमित रूप से बालों की ऑयलिंग करती हैं और हेयर मास्क का उपयोग करती हैं, ताकि खास अवसरों पर उनके बाल अच्छे दिखें।

बैलेंस्ड फूड: फलों, सब्जियों और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है। यह आपके स्किन को साफ और मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।