ब्यूटी टिप्स

Summer Skincare Tips: गर्मियों में स्किन पर पड़ जाते हैं रैशेज तो ट्राय करें ये 5 चीजें


Nisha Bharti

25 March 2025

गर्मियों में पसीना और धूल-मिट्टी के कारण स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।

अगर आपकी त्वचा पर जलन, खुजली या लाल चकत्ते दिख रहे हैं तो इन आसान चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल तेल- स्किन की हर समस्यां के लिए नारियल तेल फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन को सॉफ्ट और जलन को कम करता है।

दही - यह त्वचा को नमी देता है और खुजली कम करता है।

नीम की पत्तियां - इसमें एंटीबैक्टीरियल होती हैं। इसके पत्तों को पानी में उबालकर ठंडा कर लें और स्किन पर लगाएं।

गुलाब जल- यह स्किन को ठंडा और फ्रेश रखता है। रैशेज वाली जगह पर रुई की मदद से लगा लें।

एलोवेरा जेल - यह स्किन को ठंडक देता है और जलन भी कम करता है। रात में सोने से पहले रैशेज पर लगा लें।