बदलते मौसम में अगर आपको बार-बार पिंपल्स हो जाते हैं तो ऐसे समय में आप इन आसान घरेलू उपाय को आजमाकर त्वचा को साफ और स्वस्थ बना सकते हैं।
हल्दी और शहद का मास्क: आपको बता दें, हल्दी बैक्टीरिया को खत्म करती है और शहद त्वचा को नमी देता है। इसके लिए आप एक चम्मच हल्दी में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
टमाटर का रस: टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें।
एलोवेरा जेल: एलोवेरा चेहरे के लिए सबसे बेस्ट माना जाता हैं। यह पिंपल्स की जलन कम करता है और त्वचा को ठंडक देता है। इसे आप रोजाना लगा सकते हैं।
बर्फ से मसाज: पिंपल्स से चेहरे पर सूजन हो जाते है। ऐसे समय में लालिमा कम करने के लिए आप बर्फ को कपड़े में लपेटकर हल्के हाथों से लगा सकते हैं।
नीम की पत्तियों का पेस्ट: नीम की पत्तियां पिंपल्स को कम करने में मदद करती हैं। इसके लिए आप बस पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स के जगह पर लगाएं।