Homemade Lip Scrub: गुलाब की पंखुड़ी और दूध लिप स्क्रब: गुलाब की पंखुड़ी को दूध में 10 मिनट तक भिगोकर इसे होंठों पर लगा कर रखें। इससे डेड स्किन हटेगी और होंठों का रंग गुलाबी होगा।
एलोवेरा और चावल लिप स्क्रब: 1 चम्मच चावल के आटे और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर इसे होंठों पर 1 मिनट तक स्क्रब करें और फिर धो लें। यह स्क्रब होंठों का टेक्सचर सुधारता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है।
नारियल तेल और कॉफी लिप स्क्रब: 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर धो लें। यह स्क्रब होंठों को नमी और मुलायम बनाता है।
घी और चीनी लिप स्क्रब: आधा चम्मच चीनी और घी मिलाकर होंठों पर एक मिनट तक स्क्रब करें। इसके बाद गीले कपड़े से पोंछ लें। जिससे होंठ मुलायम और नरम हो जाएंगे।
बेसन और मलाई लिप स्क्रब: 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच मलाई मिलाकर होंठों पर स्क्रब करें और गुनगुने पानी से धो लें। इससे होंठों की त्वचा सॉफ्ट और चिकनी हो जाएगी।
चीनी और शहद लिप स्क्रब: 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच शहद मिलाकर इसे हल्के हाथों से होंठों पर स्क्रब करें और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में आप एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
हल्दी और दूध लिप स्क्रब: आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच दूध मिलाकर स्क्रब बनाएं। इसे होंठों पर 1 मिनट तक लगाकर धो लें। इससे त्वचा साफ और निखरी हुई दिखेगी।