1 नवंबर को भोपाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राजधानी के रविंद्र भवन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर संगीतमय कार्यक्रम आयोजित की गई है।
मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर होने वाले रंगारंग कार्यक्रम में अंकित तिवारी भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
जानकारी के मुताबिक, कोई भी रविंद्र भवन में इस खास प्रोग्राम का मजा बिना किसी भुगतान राशि के उठा सकता है। इसके लिए एंट्री फीस नहीं है।
कानपूर में जन्में अंकित तिवारी ने आशिकी 2 फिल्म के 'सुन रहा है ना तू' गाने से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।
'सुन रहा है ना तू' गाने के लिए पार्श्व गायक और संगीत निर्देशक अंकित तिवारी को फिल्म फेयर में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के सम्मान से नवाजा गया था।
इसके आलावा अंकित ने एक विलेन फिल्म में 'गलियां' गाने से भी खूब चर्चा बटोरी है।
अंकित तिवारी ने दो दूनी चार, साहब बीवी और गैंगस्टर, आशिकी 2, सम्राट एंड कंपनी, एक विलेन, सिंघम रिटर्न्स, पीके, अलोन, रॉय, मिस्टर एक्स आदि फिल्मों में बतौर म्यूजिक डाइरेक्टर काम किया है।