लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश में पिछले डेढ़ माह में रिकॉर्ड 70 से ज्यादा रिश्वतखोरों पर कार्रवाई की हैं। ये पिछले डेढ़ साल में सबसे ज्यादा हैं। पिछले एक साल में 120 से 130 कार्रवाई की गई हैं। 300 से ज्यादा केस रजिस्टर्ड किए गए हैं।
भ्रष्टाचारियों और रिश्वतखोरों को रंगे हाथों पकडऩे के लिए लोकायुक्त पुलिस ने मुहिम तेज करने की योजना बनाई है।
भोपाल लोकायुक्त मुख्यालय की ओर से जनता के लिए केंद्रीयकृत दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
मोबाइल फोन नंबर 9407293446 और लैंड लाइन फोन नंबर 0755 2540889 ये जारी किया गया है।
हेल्पलाइन के जरिए शिकायत होने पर उसे मुख्यालय में दर्ज कर संबंधित कार्यालय को भेज दी जाएगी। वहां शिकायत दर्ज कर ट्रैप करवाने की आगे की कार्रवाई के बारे में शिकायतकर्ता को बताया जाएगा।