उपवास- छठ पर्व में महिलाएं कठोर उपवास रखती हैं जो कि बिना भोजन और पानी के ऱखा जाता हैं।
अनुष्ठानिक स्नान- पुरुष और महिलाएं सूर्योदय से पहले और सूर्योदय के बाद नदियों, तालाबों या अन्य जल निकायों में डुबकी लगाते हैं।
अर्घ्य- अनुष्ठान में पानी में खड़े होकर डूबते और उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है।
प्रसाद- पूजा में फल और गन्ने का प्रसाद चढ़ाते हैं। ये प्रसाद बांस की थाली में बनाया जाता हैं ।
पारंपरिक गीत- पूजा के समय महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हैं। ये गीत उत्सव मनाने का तरीका हैं।