इस समय क्रिसमस(Christmas Special) का उत्साह चारों ओर फैला हुआ है। चर्चों से लेकर घरों तक तैयारियां जोरों पर हैं।
भोपाल में वर्तमान में 16 कैथोलिक चर्च हैं, जो शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित हैं। इनमें संत हिरदाराम नगर, कोलार, ईदगाह हिल्स, भेल, बरखेड़ा और अन्य स्थानों पर बने चर्च शामिल हैं।
क्रिश्चियन रिलीजियस सोसायटी की ओर से माता हर्षवर्धन नगर स्थित Assumption चर्च में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस चर्च में एक विशाल 25 फीट लंबा क्रिसमस ट्री सजाया जाएगा, जिसे रंग-बिरंगी लाइटों से विशेष तौर पर रोशन किया जाएगा। यह ट्री न केवल सजावट का हिस्सा होगा, बल्कि क्रिसमस के पर्व के महत्व को भी दर्शाएगा।
सेंट फ्रांसिस : यह चर्च जहांगीराबाद के जिंसी चौराहा के पास स्थित है और इसे रियासत भोपाल की आठवीं शासिका सिकंदरजहां बेगम के आदेश पर बनवाया था।
सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च : राजधानी के महात्मा गांधी चौराहे पर स्थित सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च भी श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख है। यह चर्च शांतिप्रिय वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।
शेरोन फेलोशिप चर्च : अशोका गार्डन स्थित शेरोन फेलोशिप चर्च को भी विशेष रूप से सजाया गया है। इसकी स्थापना पादरी पीजे थॉमस ने की थी।