हाथ से पेंट किए गए दीये- घर में पुराने दियों को पेंट करके भी आप घर सजा सकती है।
फूलों की सजावट- फूलों का उपयोग कर आप घर को कई तरीकों से सजा सकती हैं। इन्हें दरवाजों, खिड़कियों और पूजा स्थल पर लटका सकते हैं।
पीतल और तांबे की ट्रे- त्योहारों में अपने घर को ट्रेडिशनल टच देने के लिए ट्रे, लैंप पीतल और तांबे की प्लेट को शामिल करें।
सेंट पीस- मोंमबत्ती, दीपक, फूलों और पारंपरिक भारतीयचीजों जैसे मोर पंख और रंगीन मोतियों का उपयोग करके सुंदर सेंट पीस बना सकते हैं।
चावल के आटे का ऐपन- अपने घर में पॉजिटिविटी और सौभाग्य लाने के लिए चावल के आटे, हल्दी , रंगीन पाउडर का उपयोग करके पारंपरिक रंगोली बनाएं।