पचमढ़ी - यहां पर आप खूबसूरत झरनों को आनंद उठा सकते हैं। आप सतपुड़ा पर्वतमाला पर ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। पांडव की गुफाएं देखने का भी आनंद ले सकते हैं। सतपुड़ा बायोस्फीयर रिजर्व भी जा सकते हैं, जिसमें बाघ, हाथी, सरीसृप आदि जैसे कई जानवर रहते हैं।
भेड़ाघाट- भेड़ाघाट का झरना देखकर मन आपका खुश हो जाएगा। यह झरना 98 फीट की ऊंचाई से गिरता है। भेड़ाघाट में नौकाविहार करना ना भूलने वाला अनुभव होगा। यहां पर नवंबर और मार्च के समय में जा सकते हैं।
मांडू - यदि आप ऐतिहासिक स्थलों पर घूमना चाहते हैं तो इंदौर के पास धार के आगे मांडव जाएं। यहां पर राजा महाराजों के महल, बावड़ी, तालाब आदि जगहों पर फोटो शूट कर सकते हैं। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है। यह स्थान इंदौर से करीब 98 किलोमीटर दूर है।
खजुराहो - मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध। खजुराहो शिल्प के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय नृत्य समारोह के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। इन विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण चंदेल राजाओं ने सन् 950-1050 के बीच करवाया था। पहले इसका नाम 'खर्जुरवाहक' था। 1986 में यूनेस्को द्वारा इन मंदिरों को 'विश्व धरोहर स्थल' घोषित कर रखा है।
बांधवगढ़- यह स्थल मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। यहां जंगल में घूमने का आनंद ही कुछ ओर है क्योंकि यहां बंगाल के टाइगर, सफेद बाघ, लंगूर, हिरण, हाथी, प्राइमेट और अनेक प्रकार के लुप्तप्राय पक्षियों के नजारे आपको देखने को मिलेंगे। यहां हनीमून कपल्स के लिए पार्क के अंदर रुकने के स्थान भी हैं।