मेडिसिन डॉ. मनीष जैन कहते हैं, सोडियम की वजह से मोटापा, हाई ब्लडप्रेशर, मधुमेह और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा नमक मोटापा बढ़ाता है, जो हार्ट अटैक का बड़ा कारण है।
इसलिए खाने में नमक से दूरी बनाएं। नमक कम खाएं।
डॉ. मनीष जैन कहते हैं कि युवाओं में हार्ट की बीमारी लगातार बढ़ रही है। इसकी वजह फास्ट फूड भी है। फास्ट फूड में नमक की मात्रा ज्यादा होती है।
पैकेट बंद फूड में सोडियम के बारे में तो बताया जाता है लेकिन नमक कितना मिला है, नहीं बताया जाता। बच्चे सबसे ज्यादा पसंद पैकेट बंद चीजों का सेवन कर रहे हैं, जो भविष्य में दिल की सेहत के लिए खतरा हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के तय मानक के अनुसार एक वयस्क को हर दिन करीब पांच ग्राम या उससे कम नमक खाना चाहिए।