ओरछा नदी ऐतिहासिक महल, फोर्ट और मंदिर आदि सब कुछ एक ही स्थान पर मिल जाए तो फिर प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए आपको ओरछा पहुंचना चाहिए। यहां आप ओरछा फोर्ट और शीश महल में और आसपास कीजगहों पर फोटोशूट करावा सकते हैं।
पचमढ़ी लगभग हज़ार फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह जगह फोटोशूट के लिए बेस्ट है। पचमढ़ी में मौजूद बी फॉल/ झरना के नीचे आप एक से एक बेहतरीन तस्वीर ले सकते हैं। आपको बता दें कि यहां मौजूद महादेव हिल्स परफोटोशूट के लिए सबसे अधिक कपल्स पहुंचते हैं।
धुआंधार जलप्रपात जबलपुर का धुआंधार झरना आपके भावी जीवनसाथी के साथ प्री-वेडिंग शूट के लिए एक और आकर्षक जगह है।
ग्वालियर किला प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए भी ग्वालियर का किला बेस्ट है। यहां आप अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं।
रायसेन किला मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध किलों में से एक, रायसेन किला प्री-वेडिंग शूट के लिए जोड़ों के बीच एक आम पसंद बन गया है। यह बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी है।