रजत प्रपात: 106 मीटर का पचमढ़ी का सबसे ऊंचा झरना।
बी फॉल: फॉल्स के नाम से भी जाना जाने वाला झरना यहां का सबसे फेमस वॉटरफॉल है।
पांडव गुफाएं : यहां पांडवों ने शरण ली थी और बौद्ध भिक्षुओं का विश्राम गृह था। इसकी चोटी से आपको सतपुड़ा जंगल दिखाई देगा।
बड़ा महादेव मंदिर: एक ऐसी अनोखा गुफा मंदिर जहां भगवान शिव शिवलिंग के रूप में स्थापित है। यह 60 मीटर लंबी है।
गुप्त महादेव मंदिर: यह भी एक गुफा मंदिर है और भगवान शिव को समर्पित है।
चौरागढ़ : 3.6 किलोमीटर की चढ़ाई कर पहुंचने वाला अद्भुत मंदिर जहां शिव भक्त त्रिशूल लेकर आते है और मंदिर के सामने गाड़ देते है।
धूपगढ़: मध्य प्रदेश में सबसे ऊंची चोटी प्रियदर्शिनी पॉइंट और सनसेट देखने के लिए बेस्ट प्लेस।
पिकाडिली सर्कस : त्रिधारा नाम से जाना जाता है जहां दो-तीन झरनों का मिलन होता है।
जटाशंकर: गुफा मंदिर जिसमें लगभग 108 शिवलिंग हैं।
देनवा नदी: फुलर की खुद के नाम से भी जाना जाने वाला यह एक पिकनिक पॉइंट है, जहां पानी के कुंड एक छोटे से क्षेत्र को सुशोभित करते हैं।
रीछगढ़: 6 किलोमीटर दूर एक प्राकृतिक गुफा है जिसके दोनों छोर पर द्वार हैं।
क्राइस्ट चर्च : लाल सैंडस्टोन पत्थर का चर्च जो 1875 और 1923 के बीच गॉथिक वास्तुकला शैली में बनाया गया था।