भोपाल

Manu Bhaker: भोपाल में मनु भाकर


Avantika Pandey

3 May 2025

भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित शूटिंग अकादमी में शुक्रवार को मनु भाकर 23वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंची।

पेरिस ओलंपिक की कांस्य विजेता मनु भाकर के साथ उनकी मां सुमेधा भी यहां आई। शूटिंग अकादमी में मनु ने निशाना भी लगाया।

बता दें कि, 21 साल की उम्र में निशानेबाज मनु भाकर(Paris Olympics 2024) ने अपना नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से दर्ज कराया था।

हरियाणा के झज्जर की मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 अंकों के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधकर 2024 के पेरिस ओलंपिक में भारत का खाता खोला।

ऐसा करके मनु ओलंपिक इतिहास में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं।

मनु की जीत पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत पूरे भारत के लोगों ने जश्न मनाया था।