मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के दौरान आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के 15 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थें।
परीक्षा खत्म होने के बाद प्रदेश के लाखों स्टूडेंट अपने रिजल्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही छात्रों के इंतजार खत्म होने वाला है। 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है।
बता दें कि, 30 मार्च तक लगभग पूरे प्रदेश में कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो चुका है। वहीं कक्षा 10वीं की कॉपियों की चेकिंग भी शुरू हो गई है।
प्रदेशभर के 52 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य जारी है। 30 मार्च तक लगभग पूरे प्रदेश में कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो चुका है। वहीं कक्षा 10वीं की कॉपियों की चेकिंग भी शुरू हो गई है।
अगले कुछ दिनों में 10वीं-12वीं के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूर कर, मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन रिजल्ट घोषीत कर सकता हैं।
छात्र वेबसाइट, MPBSE मोबाइल एप व SMS से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।