सांची म्यूजियम - इसमें बौद्ध परिसर में पाई गई विभिन्न कलाकृतियां हैं। इसकी स्थापना 1919 में की गई थी।
सेंट्रल म्यूजियम इंदौर - 1923 में होलकर राजवंश द्वारा स्थापित म्यूजियम जिसमे विभिन्न काल की कलाकृतियों और सिक्के मौजूद है।
जीवाजी राव म्यूजियम ग्वालियर - यह सिंधिया राजवंश के जय विलास महल के अंदर स्थित है जिसे साल 1964 में आम जनता के लिए खोला गया था।
छत्रसाल म्यूजियम छतरपुर - 1955 में बने महाराजा छत्रसाल के महल में स्थित इस संग्राहलय में गुप्त और कलचुरी काल की चीज़े मौजूद है।
स्टेट म्यूजियम भोपाल - 1909 में स्थापित इस म्यूजियम मे विभिन्न काल की कलाकृतियां, सिक्के मौजूद है। इसका पुराना नाम एडवर्ड म्यूजियम है।
चंदेरी म्यूजियम - वर्ष 1999 में इसका निर्माण चंदेरी की विरासत और इतिहास के अवशेषों को संरक्षित करने के लिए किया गया था।
आदिवर्त म्यूजियम खजुराहो - आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से साल 2000 में इस संग्राहलय की स्थापना की गई थी।