भोपाल

भीम बैठका की गुफाओं चर्चित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। मान्यता के अनुसार, इसका इतिहास महाभारत काल के भीम से जुड़ा है। ये जगह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में से एक भी है। यहां बारिश के दिनों में पिकनिक का मजा दोगुना हो जाता है।


Mohammad Faiz Mubarak

23 September 2024

मानसून में भोपाल की अपरलेक की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसे देखने पर लगता है मानों जमीन और आसमान एक साथ जुड़े हों।

शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली बड़ी झील के बोट क्लब पर इस समय हरियाली अपने चरम पर होती है। यहां आप तालाब पर बोटिंग और सड़क पर हॉर्स राइडिंग का आनंद ले सकते हैं। वेज-नॉनवेज के शौकीनों के लिए भी यहां खाने के कई बढ़िया ऑप्शन है।

महादेव पानी झरना शहरवासियों के बीच खास पहचान रखता है। घने जंगलों के बीच शानदार वाटर फॉल भोपाल से महज 25 कि.मी दूर है। मानसूनी सीजन में भोपाल के नजदीक ये एक शानदार पिकनिक स्पॉट बन जाता है।

भोपाल के नजदीक सांची स्तूप विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। ये वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। इसके आसपास पसरी हरियाली और इसकी लोकेशन मानसून सीजन में निखरकर सामने आती है।