भोपाल

यह हैं मध्यप्रदेश टॉप-10 अमीर विधायक


Akash Dewani

25 November 2024

चैतन्य कश्यप (BJP): रतलाम शहर विधानसभा सीट से विधायक सबसे अमीर नेता है जिनकी कुल संपत्ति 296 करोड़ रूपए है।

संजय पाठक (BJP): विजयराघवगढ़ से लगातार 5 बार के विधायक जिनकी कुल संपत्ति 242 करोड़ रूपए है।

कमल नाथ (INC): छिंदवाड़ा से 9 बार के सांसद और 2 बार से विधायक पूर्व सीएम कमलनाथ की कुल संपत्ति 134 करोड़ रूपए है।

भूपेन्द्र सिंह (BJP): खुरई निर्वाचन क्षेत्र से 3 बार के विधायक की कुल संपत्ति 84 करोड़ रूपए है।

सुरेंद्र पटवा (BJP): पूर्व सीएम सूंदरलाल पटवा के भतीजे और भोजपुर सीट से विधायक सुरेंद्र पटवा 67 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

जयवर्धन सिंह (INC): राघौगढ़ सीट से 3 बार के विधायक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे की कुल संपत्ति 64.80 करोड़ रूपए है।

मनोज पटेल (BJP): देपालपुर से 3 बार के विधायक की कुल संपत्ति 25.12 करोड़ रूपए हैं।

मोहन सिंह राठौड़ (BJP): भितरवार के विधायक मोहन सिंह राठौड़ की कुल संपत्ति 24.92 करोड़ है।

लखन घनघोरिया (INC): जबलपुर पूर्व से 3 बार के विधायक लखन घनघोरिया 24.14 करोड़ रूपए की संपत्ति के मालिक है।

संदीप जायसवाल (BJP): मुरवारा से 3 बार के विधायक संदीप जायसवाल की कुल संपत्ति 10.76 करोड़ रूपए है।