भोपाल

Bigg Boss के घर में एमपी के ये सेलिब्रिटी भी थे मेहमान


Akash Dewani

3 December 2024

मुस्कान बामने - 'अनुपमा' शो से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री Bigg Boss 18 का हिस्सा थी। मुस्कान इटारसी की रहने वाली है।

शालीन भनोट - जबलपुर में जन्मे टीवी अभिनेता जिन्होंने बहुत से सीरियल्स में काम किया है, Bigg Boss 16 के रनर उप थे।

सुम्बुल तौकीर - 'इमली' सीरियल से फेम पाने वाली अभिनेत्री जिन्होंने अपना बचपन कटनी में गुजारा है, Bigg Boss 16 का हिस्सा थी।

शिवाशीष मिश्रा - इंदौर के बिजनसमैन के बेटे जिन्होंने आम आदमी के रूप में Bigg Boss 12 में एंट्री ली थी।

चाहत पांडे- बहुत से टीवी शो में काम करने वाली अभिनेत्री जिनका जन्म दमोह में हुआ था, वह Bigg Boss 18 की कंटेस्टेंट है।

ईशा सिंह - इश्क़ का रंग सफेद से पहचान बनाकर बॉलीवुड फिल्म में काम कर चुकी ईशा सिंह भोपाल की है। वह Bigg Boss 18 का हिस्सा है।

विवियन दसेना - उज्जैन के रहने वाले अभिनेता जिन्होंने 'मधुबाला' सीरियल से अपनी पहचान बनाई और अब Bigg Boss 18 का हिस्सा है।

ईशा मालवीय - Bigg Boss 17 में आई, 'उदारियां' सीरियल से पहचान पाने वाली अभिनेत्री एमपी के नर्मदापुरम से रिश्ता रखती है।