भोपाल

डरा देंगी Bhopal gas tragedy पर आधारित यह फिल्में और सीरीज


Akash Dewani

20 November 2024

भोपाल ए प्रेयर फ़ॉर रेन - अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म कॉर्पोरेट लापरवाही और भोपाल के निवासियों पर गैस रिसाव के परिणामों की पड़ताल करती है।

वन नाइट इन भोपालः यह बीबीसी की डाक्यूमेंट्री है, जिसमें इस आपदा में बचे जीवित लोगों, पत्रकारों और आईविटनेस के इंटरव्यू हैं।

भोपाल एक्सप्रेसः यह भोपाल के एक युवा जोड़े की काल्पनिक कहानी है, जो त्रासदी के व्यक्तिगत प्रभाव पर प्रकाश डालती है।

टॉक्सिक सूपः छोटी डाक्यूमेंट्री है, जिसमें यूनियन कार्बाइड और सरकारी निरीक्षण विफलताओं के कारण होने वाली मानवीय पीड़ा दिखाया गया है।

भोपालीः यह डाक्यूमेंट्री त्रासदी से प्रभावित बच्चों-परिवारों के जीवन और उनके स्वास्थ्य, सामाजिक चुनौतियों और न्याय के संघर्ष को दर्शाता है।

संभावनाः एक डाक्यूमेंट्री जो भोपाल में चल रहे स्वास्थ्य और पर्यावरणीय प्रभावों पर रौशनी डालती है।

भोपाल सागाः यह एक डाक्यूमेंट्री है, जिसमें त्रासदी की दीर्घकालिक टॉक्सिक अभाव पर बात की गई है।

द रेलवे मेन (2023): हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म गैस त्रासदी के वक्त भोपाल स्टेशन के स्टेशन मास्टर गुलाम दस्तगीर और उनकी टीम के प्रयासों को बड़े ही अच्छे ठंग से बताती है।