भोपाल

टूरिस्ट स्पॉट हैं एमपी के ये Dams, आप भी जानें


Akash Dewani

8 February 2025

तवा बांध (नर्मदापुरम) - सिंचाई और जल विद्युत उत्पादन के उद्देश्य से बनाया गया था। इसके आसपास के लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी हैं।

बरगी बांध (जबलपुर) - नर्मदा नदी पर बना चिनाई वाला बांध है। 1990 में बनाया गया, यह भारत के सबसे बड़े और सुंदर बांधो में से एक है।

इंदिरा सागर बांध (खंडवा)- नर्मदा नदी पर1980 में बनाया गया था और यह भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक है।

ओंकारेश्वर बांध (खंडवा)- नर्मदा नदी पर बना बांध जो सिंचाई और पेयजल प्रदान करने के साथ ही एक पिकनिक और नौका विहार स्थल भी है।

गांधी सागर बांध (मंदसौर)- चंबल नदी पर बना चिनाई वाला बांध, जिसे 1960 में सिंचाई, पनबिजली उत्पादन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाया गया था।

हलाली बांध (रायसेन)- हलाली नदी पर बना एक मानव निर्मित जलाशय है जो भोपाल के पास प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों में से एक है।

तिघरा बांध (ग्वालियर) - एक ग्रेविटी डैम जो संक नदी पर बना हुआ है। यह ग्वालियर को पीने का पानी और कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा प्रदान करता है।

मडीखेड़ा बांध (शिवपुरी) - सिंध नदी पर बना डैम जिसे सिंचाई और जल विद्युत उत्पादन के लिए पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था।

माचागोरा बांध (छिंदवाड़ा) - पेंच नदी पर यह बांध 'सनसेट पॉइंट' माना जाता है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए इस डैम पर आ सकते हैं।