बिलासपुर

बिलासपुर में कई पर्यटन स्थल हैं जो लोगों को आकर्षित करते हैं।


Khyati Parihar

17 December 2024

बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह रायपुर से 111 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

बिलासपुर में कानन पेंडारी चिड़ियाघर के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां जानवरों की लगभग 70 प्रजातियां हैं।

खूंटाघाट भी बेहद खूबसूरत है। यहां आप पानी के किनारे चल रही ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। यह जगह कपल्स के लिए खास है।

दलहा पहाड़ अगर आप सीपत रोड पर जाएंगे तो आपको दलहा पहाड़ मिलेगा। खास बात यह है कि ट्रैकिंग करने के लिए यह अच्छी जगह है।

रतनपुर एक धार्मिक और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां कई मंदिर हैं। यहां का महामाया मंदिर काफी प्रसिद्ध है।

मदकू द्वीप में साक्षात केदार तीर्थ का दर्शन होता है। यहां ऐतिहासिक काल के शिवलिंग,नंदी,प्रथम पूज्य गणेश की विभिन्न मुद्राओं में प्रतिमा है।

प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही साथ तालागांव में जहां सातवीं शताब्दी की अद्भूत रुद्र शिव की प्रतिमा विराजित है।

Bilaspur Tourist Places: आप भी यहां जाकर आनंद लें।