यह प्लेट एल्युमिनियम से बनी होती है। इसमें एक होलोग्राम लगा होता है।
इस प्लेट पर लेजर से 10 अंकों की एक खास पहचान संख्या लिखी होती है।
इस प्लेट पर अशोक चक्रका क्रोमियम आधारित होलोग्राम होता है।
इस प्लेट पर वाहन के इंजन नंबर, चेसिस नंबर जैसी जानकारी होती है।
इस प्लेट पर एक ही तरह के फॉन्ट का इस्तेमाल होता है।
इस प्लेट पर गैर-हटाने योग्य स्नैप ऑन लॉक होता है।
इस प्लेट पर बाईं तरफ बीच में नीले रंग से अंग्रेजी में 'इंडिया' लिखा होता है।
इस प्लेट को कॉपी करके नकली प्लेट नहीं बनाई जा सकती।
HSRP: इस प्लेट के कोने राउंड होते हैं। इस प्लेट पर परावर्तक कोटिंग होती है, जिससे रात में और कम रोशनी में भी यह दिखाई देती है।
इसकी वजह से वाहन चोरी होने, अवैध गतिविधियों में शामिल होने की आशंका कम हो जाती है। साथ ही, दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों की पहचान करना भी आसान हो जाता है।