2025 आने में बहुत कम दिन शेष बचे हैं। आज आपको टॉप 7 एक्शन मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2025 में रिलीज होंगी।
2025 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने वाला है। क्योंकि 2025 में कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली है, आइए जानते हैं।
War2: साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को रिलीज की जा सकती है।
शाहिद कपूर की देवा ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। इस फिल्म में अभिनेता पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म 31 जनवरी, 2025 में रिलीज हो सकती है।
Sikandar साल 2025 की सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों से एक है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर रिलीज होगी।
फिल्म ‘लाहौर 1947’ की लीड रोल में सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आएंगे। यह फिल्म पुरानी यादों को ताजा करेगी। फिल्म का निर्माण आमिर खान संभाल रहे हैं और वो फिल्म में एक्टिंग भी करते दिखेंगे।
संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, नोरा फतेही और ध्रुव सरजा की फिल्म 'केडी द डेविल' 2025 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है।
‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और निमरत कौर अहम किरदारों में नजर आएंगे
शाहिद कपूर की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'अश्वत्थामा: द सागा कंटिन्यू' 2025 में तहलका मचाने वाली है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।