मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा सुतारिया पहले करिश्मा-करीना कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में थीं।
उनके साथ ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का नाम 13 साल बड़े तलाकशुदा एक्टर के साथ जुड़ा।
इनका नाम अरुणोदय सिंह हैं, रेडिट और दूसरे सोशल मीडिया एक पोस्ट के वायरल होने के बाद ये खबर तेजी से बी-टाउन में फैली।
इस पर अब तारा सुतारिया ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा- ‘अरुणोदय मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं सिंगल हूं।’
तारा सुतारिया ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘अपूर्वा’, ‘मरजावां’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।