बॉलीवुड

एमी जैक्सन दूसरी बार बनी मां, दिया बेटे को जन्म


Saurabh Mall

25 March 2025

बॉलीवुड में खुशियों की लहर है। बीते कल गुड न्यूज आई थी कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल पेरेंट्स बन गए हैं।

अथिया शेट्टी मां बन गई हैं। उन्होंने एक नन्ही परी को जन्म दिया है।

लेकिन आज फिर एक अच्छी खबर सामने आई है। ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन के घर भी किलकारी गूंजी है।

वह दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने बेबी के नाम का भी खुलासा किया। बताया कि बेटे का नाम “ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक” रखा है।

ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक और एमी जैक्सन का ये पहला बच्चा है।

एमी जैक्सन की पहली सगाई 2019 में बिजनेसमैन जॉर्ज पानायियोटौ से हुई थी। दोनों का एक 6 साल का बेटा भी है, जिसका नाम एंड्रियास जैक्स है।

लेकिन साल 2021 में एमी और जॉर्ज का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद एमी की मुलाकात साल 2022 में वेस्टविक से हुई। दो साल बाद अगस्त में दोनों ने शादी कर ली।