बॉलीवुड में कई कपल्स की लव स्टोरीज फैंस को खूब पसंद आती हैं। कुछ सितारे हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं और अब पहली बार बतौर पति-पत्नी वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करने वाले हैं। आइए जानते हैं इन खास जोड़ियों के बारे में।
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट: लंबे रिलेशनशिप के बाद 15 मार्च 2024 को कृति और पुलकित ने शादी की और अब शादी के बाद उनका ये पहला वैलेंटाइन होगा।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर 2024 को शादी की थी। इनकी लव स्टोरी मुंबई के एक इवेंट से शुरू हुई थी। ये दोनों शादी के बाद पहली बार साथ में वैलेंटाइन वीक मनाएंगे।
तापसी पन्नू और मैथियास बो: तापसी और मैथियास ने 23 मार्च 2024 को उदयपुर में शादी की। इनकी लव स्टोरी प्राइवेट रही, लेकिन अब ये शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन सेलिब्रेट करेंगे।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी: 22 फरवरी 2024 को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी की थी। दोस्ती से प्यार में बदली यह रिश्ता अब पहली बार वैलेंटाइन साथ में सेलिब्रेट करने वाले हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल: सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को शादी की थी। दोनों 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उसके बाद शादी के बंधन में बढ़ें। अब शादी के बाद यह इनका पहला वैलेंटाइन होगा।
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ: अदिति और सिद्धार्थ की प्रेम कहानी फिल्म महा समुद्रम के सेट से शुरू हुई। 16 सितंबर 2024 को दोनों ने शादी की और अब पहली बार वैलेंटाइन वीक एक साथ मनाने वाले हैं।