बॉलीवुड

एक्ट्रेस से लेकर पॉलिटिशियन तक: नुसरत जहां का विवादों से रहा है नाता


Saurabh Mall

8 January 2025

नुसरत जहां आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं।

नुसरत का जन्म 8 जनवरी 1990 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। वे एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी अभिनय करियर की शुरुआत साल 2011 में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से की थी।

इसके बाद एक्ट्रेस तृणमूल कांग्रेस पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ा और जीत गईं।

एक्ट्रेस पश्चिम बंगाल के बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गईं।

नुसरत जहां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने वर्ष 2019 में तुर्की में निखिल जैन के साथ शादी की थी। लेकिन दो साल बाद नुसरत ने शादी को गैरकानूनी बताया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे।

निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। लेकिन यह बच्चा निखिल का नहीं बल्कि यशदास गुप्ता का है। इस बात का खुलासा यशदास गुप्ता ने खुद की थी।