अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इसी साल 12 जुलाई को हुई थी। इस बार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटी बहू पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लाइफ लॉन्ग बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को शादी की थी। ये सोनाक्षी का पहला करवा चौथ है।
बॉलीवुड के पावर कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने भी इसी साल मार्च में शादी की थी। एक्ट्रेस भी इस बार पति के लिए पहला करवा चौथ का फास्ट रखेंगी।
टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने भी अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा से इसी साल शादी की थी। वह भी पहली बार उनके लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने प्यार के महीने यानी 21 फरवरी को शादी की थी। एक्ट्रेस भी पहली बार पति के लिए व्रत रखेंगी।
टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह और एक्टर गोविंदा ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस का ये पहला करवा चौथ का व्रत होगा।