बॉलीवुड

'स्त्री-2' स्टार श्रद्धा कपूर रिलेशनशिप में हैं। ये खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में कंफर्म किया है।


Jaiprakash Gupta

14 October 2024

उन्होंने हाल ही में एक मैगजीन से अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बातें की हैं।

श्रद्धा कपूर ने कहा- ‘मुझे अपने साथी के साथ समय बिताना, उसके साथ डिनर पर जाना, फिल्म देखने जाना या ट्रैवल करना पसंद है।’

एक्ट्रेस का यही कमेंट अब तेजी से इंस्टाग्राम पर सर्कुलेट हो रहा है। मगर वो किसके साथ रिलेशनशिप में हैं ये अभी पता नहीं चला है।

अतीत में एक्ट्रेस का नाम फेमस राइटर राहुल मोदी के साथ जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो उन्हीं को डेट कर रही हैं।

लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया है। कुछ दिनों पहले दोनों की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं।

मगर श्रद्धा कपूर का ये लेटेस्ट इंटरव्यू वायरल होने के बाद बी-टाउन में कपूर खानदान की बेटी और मोदी परिवार के बेटे की ही बातें हो रही हैं।