देश के मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
विश्व विख्यात तबला वादक के निधन की खबर मिलते ही देश के साथ ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया।
उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने बताया ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ से पीड़ित थे।
जाकिर भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक प्रमुख चेहरा थे। उन्होंने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी प्रसिद्धि दिलाई। उनका संगीत सदियों तक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। दिल का दौरा पड़ने से लोकप्रिय शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक ‘पंडित संजय राम मराठे’ का निधन 68 वर्ष की आयु में हो गया है।
देर रात (रविवार) को डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन सीरियस अटैक होने के कारण वह नहीं रहे। ‘संजय मराठे’ शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में बड़ा नाम था।
‘जाकिर’ और ‘संजय मराठे’ के निधन से भारतीय शास्त्रीय संगीत ने अपना एक नहीं बल्कि दो अनमोल रत्न खो दिया है।