पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में कहा, "साल 2024 में हम फिल्म जगत की कई महान हस्तियों की 100वीं जयंती मना रहे हैं।
इन हस्तियों ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है।
राज कपूर जी ने फिल्मों के जरिए दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया।
रफी साहब की आवाज में वो जादू था, जो हर दिल को छू जाता था। उनकी आवाज अद्भुत थी।
अक्किनेनी नागेश्वर राव गारू ने तेलुगु सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया।
तपन सिन्हा जी की फिल्मों ने समाज को एक नया नजरिया दिया। उनकी फिल्में हमेशा सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती रहीं।
इन हस्तियों का जीवन हमारी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए प्रेरणास्रोत है।