रानी मुखर्जी को आईफा 2024 अवॉर्ड फंक्शन में 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के सम्मानित किया गया है। इस पर उन्होंने खुशी जाहिर की है।
रानी मुखर्जी ने अवॉर्ड लेते हुए कहा कि उन्हें बहुत खुशी हुई है आईफा की तरफ से उन्हें यह अवॉर्ड मिला, इसला मतलब है कि उनकी फिल्म ने वैश्विक स्तर पर लोगों के दिलों में जगह बनाई होगी।
रानी मुखर्जी ने आगे कहा, 'फिल्म एक भारतीय अप्रवासी मां की कहानी बताती है, जिसने मुझे अंदर से झकझोर दिया। एक मां और बच्चे के प्रेम के बीच आने वाली सभी चीजों को कुचलने की हिम्मत रखता है।'
एक्ट्रेस ने आगे अपना अवॉर्ड सभी माताओं को समर्पित करते हुए कहा कि एक मां अपने बच्चे के लिए पहाड़ को भी हिला सकती है।