इस महोत्सव में देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग शामिल होने के लिए आते हैं।
यहां आपको राजस्थानी की संस्कृति, लाजवाब व्यंजन, लोक गीत और नृत्य का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा।
विदेशी पर्यटक इस महोत्सव में आपको कच्ची घोड़ी नृत्य करते हुए दिखाई देंगे।
बूंदी महोत्सव के दूसरे दिन विदेशी पर्यटकों के लिए मानमनुहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें विदेशी सैलानियों के तिलक लगाकर साफा बांधा गया।
महोत्सव में लोक कलाकारों संग विदेशी सैलानियों ने भी नृत्य किया।
मानमनुहार कार्यक्रम में विदेशी सैलानियों ने कत्त बाफला का लुत्फ उठाया।