कारोबार

Debt Management Tips: EMI में सैलरी खत्म? जानें कर्ज से निकलने के 6 आसान तरीके


Ratan Gaurav

11 January 2025

डेट एवेलांच मेथड पहले महंगा कर्ज चुकाएं इस पद्धति में सबसे ऊंची ब्याज दर वाले कर्ज को पहले चुकाया जाता है।

डेट स्नोबॉल मेथड छोटे कर्ज पहले निपटाएं इस पद्धति में सबसे छोटे कर्ज को पहले चुकाने पर जोर दिया जाता है।

क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर महंगा कर्ज सस्ते में बदलें अगर आपका क्रेडिट कार्ड कर्ज ज्यादा हो गया है, तो इसे कम ब्याज दर वाले कार्ड पर ट्रांसफर करें।

डेट कंसॉलिडेशन सभी कर्ज एक जगह समेटें इस पद्धति में आप अपने सभी कर्ज को एक बड़े लोन में समेट सकते हैं। इससे आपको कम ब्याज दर और आसान ईएमआई का फायदा मिलता है।

आपातकालीन फंड का निर्माण करें किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए एक इमरजेंसी फंड बनाएं। यह फंड आपको कर्ज लेने से बचाएगा।

अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं फिजूलखर्ची को नियंत्रित करना कर्ज से निकलने का सबसे आसान तरीका है। एक बजट बनाएं और सिर्फ जरूरी चीजों पर खर्च करें।