टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले डेब्यू मैच में 14 सितंबर 2007 को भारत के खिलाफ पाकिस्तान के खिलाड़ी सोहेल तनवीर ने छक्का लगाया था।
वेस्टइंडीज के जेरोम टेलर ने 18 जनवरी 2008 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू की पहली गेंद पर छक्का लगाने का कमाल किया था।
वेस्टइंडीज के जेवियर मार्शल ने 20 जून 2008 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टी20 की पहली गेंद पर छक्का लगाया था।
वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड ने भी अपनी पहली टी20 पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड 20 जून 2008 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
टिनो बेस्ट ने 28 जुलाई 2013 को पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली पारी की पहली गेंद छक्का लगाया था।
साउथ अफ्रीका के मंगालिसो मोसेले ने भी अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया था।
भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी टी20 इंटरनेशनल में अपनी पहली पारी में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का कमाल किया।
रमनदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में पहली गेंद छक्का जड़ा है। अब वह इस रिकॉर्ड को बनाने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं।