क्रिकेट

पाकिकस्तान के यूसुफ योहाना ने 2003 में टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 गेंद में अर्द्धशतक लगाया था।


Satya Brat Tripathi

3 November 2024

डेल स्टेन ने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 26 गेंद में अर्द्धशतक ठोका था।

बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल ने भारत के खिलाफ 2007 में टेस्ट मैच में 26 गेंद में पचासा लगाया था।

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 2005 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 26 गेंद में अर्द्धशतक ठोका था।

वेस्टइंडीज के शेन शिलिंगफोर्ड ने 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 25 गेंद में अर्द्धशतक लगाया था।

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 24 गेंद में पचासा ठोका था।

दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में 24 गेंद में पचासा लगाया था।

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने 2017 में टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ 23 गेंद में अर्द्धशतक लगाया था।

पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 गेंद में पचासा जड़ा था।

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है। उन्होंने 2022 में बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंद में अर्द्धशतक लगाया था।