क्रिकेट

ICC Women's U19 T20 World Cup 2025: जानिए, फाइनल में पहुंचने से पहले भारत ने किन टीमों को हराया।


Satya Brat Tripathi

31 January 2025

भारत ने U-19 महिला T20 विश्व कप 2025 में अजेय रहते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 6 मैचों में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया है।

भारत ने पहले ग्रुप-ए मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया।

भारत ने दूसरे ग्रुप-ए मैच में मलेशिया को 10 विकेट से मात दी।

भारत ने तीसरे ग्रुप-ए मैच में श्रीलंका को 60 रन से हराया।

भारत ने सुपर सिक्स में बांग्लादेश को 8 विकेट से दी शिकस्त।

भारत ने सुपर सिक्स में स्कॉटलैंड को 150 रन से दी मात।

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया।

भारतीय महिला अंडर-19 टी-20 टीम अब 2 फरवरी 2025 को दक्षिण अफ्रीकी टीम से फाइनल खेलेगी।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 2 बजे खेला जाएगा।