शोएब मलिक ने जनवरी 2024 में टीवी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी रचाई है।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने दिसंबर 2022 में मुजना मसूद से शादी की थी।
शाहीन अफरीदी ने फरवरी 2023 में शाहिद अफरीदी की बेटी अनशा अफरीदी से निकाह किया था।
मोहम्मद आमिर ने 2016 में ब्रिटिश नागरिक नरजिस से शादी रचाई थी। अब नरजिस 3 बेटियां की मां हैं।
हसन अली ने 2019 में सामिया आरजू से शादी की थी। आरजू मूलरूप से हरियाणा के चंदेनी गांव की रहने वाली हैं।
पाकिस्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम ने 2019 में ब्रिटिश नागरिक सानिया अशफाक से निकाह किया था।