नॉथन लियोन (2011-2023) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 26 की 47 पारियों में 116 विकेट के साथ टॉप पर हैं।
आर अश्विन (2011-2023) अब तक इस सीरीज के 22 मैचों की 42 पारियों में 114 विकेट ले चुके हैं।
अनिल कुंबले (1996-2008) ने 20 मैचों की 38 पारियों में 111 विकेट चटकाए थे।
हरभजन सिंह (1998-2013) ने 18 मैचों की 35 पारियों में 95 विकेट लिए थे।
रवींद्र जडेजा (2013-2023) अब तक 16 मैचों की 30 पारियों में 85 विकेट ले चुके हैं।
जहीर खान (2001-2012) ने 19 मैचों की 34 पारियों में 61 विकेट हासिल किए थे।
ईशांत शर्मा (2008-2018) ने 25 टेस्टों की 46 पारियों में 59 विकेट हासिल किए थे।
ब्रेट ली (1999-2008) ने 12 मैचों की 24 पारियों में 53 विकेट अपने नाम किए।
मैक्ग्रा (1996-2004) ने 11 मैचों की 22 पारियों में 51 विकेट चटकाए।
जोस हेज़लवुड (2014-2021) ने 15 मैचों की 28 पारियों में 51 विकेट लिए।