क्रिकेट

ये हैं चैंपियंस ट्रॉफी के एक मैच में सबसे ज्‍यादा रन लुटाने वाले टॉप-5 गेंदबाज


lokesh verma

22 February 2025

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे महंगा स्पेल पूर्व पाकिस्तानी पेसर वहाब रियाज ने 2017 में भारत के खिलाफ फेंका था। उन्‍होंने 8.4 ओवर 87 रन लुटाए थे।

इस मामले में दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के पूर्व गेंदबाज तिनशे पन्यांगारा हैं, जिन्‍होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 10 ओवर में 86 रन खर्चे थे।

चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा सबसे महंगा स्पेल लसिथ मलिंगा ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फेंका था। उन्‍होंने 10 ओवर में 85 रन लुटाए थे।

साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज लोनवाबो त्सोत्सोबे ने 2013 में भारत के खिलाफ 10 ओवरों में 83 रन खर्चे थे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 83 रन लुटाने वाले हारिस रऊफ इस लिस्‍ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं।