क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट के कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टॉप 5 टीमें


Vivek Kumar Singh

30 September 2024

कानपुर में लगभग 3 दिन का खेल बारिश ने खराब कर दिया और चौथे दिन भारत की पहली पारी शुरू हुई।

बांग्लादेश को 233 रन पर ढेर करने के बाद रोहित शर्मा और जायसवाल तेज शुरुआत दी।

ग्रीन पार्क में भारतीय बल्लेबाजों ने इतने छक्के मारे कि रिकॉर्ड बन गया।

रोहित और जायसवाल ने मिलकर 5 छक्के मारे और इस तरह भारत एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के मारने वाला देश बन गया।

भारत ने इस साल अब तक 90 छक्के मार दिए हैं और इंग्लैंड 2022 में 89 छक्कों के रिकॉर्ड तोड़ दिया।

2021 में भारत ने भी 87 छक्के मारकर रिकॉर्ड बनाया था।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2014 में 81 और 2013 में 71 छक्के उड़ाए थे।