देवास

आपस में भिड़ गई थी दो चमत्कारी देवियां, बजरंगबली ने कराया था शांत


Avantika Pandey

5 October 2024

कहा जाता है कि दोनों बहनों के बीच एक बार ऐसी तकरार हुई जिसे शांत कराने के लिए बजरंग वाली और भैरव बाबा को आना पड़ गया था। इस नवरात्रि चलिए जानते है देवास कि इन देवियों के बारे में…

मध्यप्रदेश के देवास जिलें में माता सती के दो रूपों का निवास है। देशभर में लोकप्रिय मां चामुंडा और तुलजा भवानी से भक्तों की अटूट आस्था जुड़ी हुई है। मान्यता है कि माता के दरबार में आए भक्त कभी खाली हाथ नहीं लौटते।

माताओं को लेकर सदियों से एक कथा काफी ज्यादा प्रचलित है। कहा जाता है कि मां चामुंडा और तुलजा भवानी में किसी बात को लेकर अनबन हो गयी थी।

देवास की दोनों देवियों को शांत करने के लिए राम भक्त हनुमान और भैरव बाबा को आना पड़ गया था। दोनों के निवेदन पर माताएं शांत हुई और उसी अवस्था में देवास में विराजमान हो गई।

मान्यता है कि माता सती के खून देवास में गिरे थे जिससे मां चामुंडा और तुलजा भवानी की उत्पत्ति हुई थी। इसी के चलते देवास के इस शक्ति पीठ को अर्ध शक्ति और रक्त शक्ति भी कहा जाता है।