धर्म-कर्म

Christmas Day: इन परंपराओं के बिना क्रिसमस डे अधूरा, यहां जानें


Sachin Kumar

20 December 2024

क्रिसमस ट्री सजाना: इस पर्व पर क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा बहुत अहम मानी जाती है। इसे रंगीन लाइट्स, गेंदे, सितारों और अन्य सजावटी सामान से सजाया जाता है।

चर्च जाकर प्रार्थना करें: क्रिसमस डे पर लोग चर्च जाकर विशेष प्रार्थना करनी चाहिए। यह परंपरा शांति और सद्भावना की भावना को बल देती है।

सांता क्लॉज़ और उपहार: इस त्योहार पर बच्चों को सांता क्लॉज़ का बेसब्री से इंतजार रहता है। सांता बच्चों को उपहार और मिठाइयाँ देते हैं। जिससे त्योहार का आनंद दोगुना हो जाता है।

क्रिसमस कैरल गाना: चर्च और घरों में क्रिसमस कैरल गाने की परंपरा है। ये गीत यीशु मसीह के जन्म का स्वागत में गाए जाते हैं। साथ ही त्योहार की भावना को उजागर करते हैं।

प्लम केक और कुकीज़: क्रिसमस पर विशेष केक, जैसे प्लम केक और कुकीज़ बनाना और दोस्तों-रिश्तेदारों में बांटना एक महत्वपूर्ण परंपरा है।